- रक्षाबंधन त्योहार मनाने के लिए गांव गए थे जहां से बड़े भाई अखिलेश पांडे दोनों को अपने घर गुजैनी घुमाने ले जा रहे थे जिस वक्त सड़क दुर्घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी एच ब्लॉक निवासी अखिलेश पांडे48 वर्ष रक्षाबंधन त्योहार के चलते अपने गांव बैरी बाघपुर थाना शिवली कानपुर देहात गए थे जहां से आज दिनांक 06/08/20 को सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे जिनके साथ मे उनकी बहन साधना मिश्रा 45 वर्ष और छोटा भाई बृजेश पांडे 40 वर्ष था जिनको अखिलेश पांडे अपने घर घुमाने ले जा रहे थे जिस बीच रास्ते पर गुजैनी हाईवे पुल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से आकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे अखिलेश सड़क किनारे जा गिरे और बाइक पर बैठे दो लोग साधना और बृजेश सड़क के बीचो-बीच गिर गए डंपर की रफ्तार तेज होने के कारण डंपर चालक डंपर को रोक नहीं पाया और उनके ऊपर से उन्हें रोंदते हुए निकल गया जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक चला रहे अखिलेश सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए
डंपर चालक बाइक सवारों को रोंदने के बाद वहां से डंपर लेकर फरार हो गया
मृतकों वा घायल को देख सड़क से आ जा रहे राहगीरों की हाईवे पर भीड़ जमा हो गई जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिनकी सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर उनके परिजनों को बुलवाया जिसके बाद पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार कराने के लिए परिजनों के साथ भेज दिया
परिजनों के मुताबिक...
अखिलेश पांडे गुजैनी एच ब्लॉक थाना गोविंद नगर में अपने परिवार संग रहते हैं बहन साधना मिश्रा पत्नी राम किशोर मिश्रा ग्राम हतिका थाना मैथा में अपने परिवार संग रहती थी और भाई बृजेश अपने गांव बैरी बाघपुर थाना शिवली कानपुर देहात में अपनी माता और छोटे भाई शैलेश के संग रहते थे सब लोग रक्षाबंधन त्योहार मनाने के लिए गांव गए थे जहां से बड़े भाई अखिलेश पांडे दोनों को अपने घर गुजैनी घुमाने ले जा रहे थे जिस वक्त सड़क दुर्घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई और अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए

No comments:
Post a Comment