अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने लगाई फांसी गई जान...  - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/08/2020

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने लगाई फांसी गई जान... 

     



  • दीदी को फंदे से लटका देख तुरंत बाहर जाकर अपने चाचा राम कुमार शर्मा को घटना के बारे में बताया जिसपर चाचा रामकुमार ने तुरंत कमरे में जाकर फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल ले जाकर किशोरी को भर्ती कराया


कानपुर ..गोविंद नगर थाना अंतर्गत  रतनलाल नगर चौकी क्षेत्र के दबौली इलाके में हार्मिलाप स्कूल समीप 14 वर्षीय किशोरी शोभ्या शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा थी जिसने आज शाम करीबन 7:00 बजे घर के अंदर कमरे में छत में लगे पंखे वाले गुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली


किशोरी के घर में चार लोग हैं पिता अनूप कुमार शर्मा, माता निधि शर्मा, छोटी बहन अक्षिता शर्मा जोकि 9 साल की है और पिता केस हार जाने के चलते 1 साल से मर्डर के मामले में जेल मे बंद है जिसके बाद से माता अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई वा उनका पेट पालने के लिए प्राइवेट नौकरी करती हैं


रोज की तरह नौकरी करके शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास जब मां घर वापस आई तो मां निधि अपनी बड़ी बेटी शोभ्या की फांसी लगाने की बात सुनकर शकपका गई और जोर जोर से रोने चिल्लाने लगी


परिजनों के मुताबिक...
शोभ्या अपनी बहन के संग घर पर अकेली थी जब छोटी बहन अक्षिता घर से बाहर खेलने के लिए गई तो उसी वक्त किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली जब छोटी बहन खेलकर घर के अंदर वापस आई तो उसने दीदी को फंदे से लटका देख तुरंत बाहर जाकर अपने चाचा राम कुमार शर्मा को घटना के बारे में बताया जिसपर चाचा रामकुमार ने तुरंत कमरे में जाकर फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल ले जाकर किशोरी को भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया


जानकारी के अनुसार किशोरी का परिवार दबौली में सुरेंद्र दीक्षित नाम के व्यक्ति के घर में तकरीबन 5 सालों से किराए पर रह रहा है


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर किशोरी के मरने का कारण जानने की कोशिश की जिसके काफी प्रयास के बाद भी किशोरी के मरने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया


पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages