- पड़ोसी राजेश की सूचना पर गुरुवार की सुबह जब अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजे लॉक टूटे थे व बेडरूम में पूरा सामान फैला हुआ था। घर व कमरों की हालत देखकर समझ गए कि चोरी हुई है
कानपुर। पुलिस के सुस्त रवैए के चलते शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कल्याणपुर थाना क्षेत्र आवास विकास तीन कालोनी में रहने वाले स्मॉल आर्म्स फैक्टरी सनिल कुमार मिश्रा के बंद पड़े मकान से चोर लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित अपनी मां की अंतिम संस्कार करने गांव गया हुआ था। स्मॉल आर्म्स फैक्टरी के मास्टर क्राफ्ट मैन सनिल मिश्रा कल्याणपुर थाना क्षेत्र आवास विकास तीन में रहते हैं। 16 जुलाई को उनकी मां का देहांत कानपुर महाबलीपुर बहन सुशीला देवी के घर हुआ 17 जुलाई को वह अपनी मां का अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के लिए परिवार सहित गांव जलालपुर जौनपुर गए हुए थे। ताला लगा देख चोरों ने घटना को अंजाम दे डाला। वारदात 5 की रात के हुई है। छोटे भाई सुनील का कहना है घर की देखरेख के लिए पड़ोसी राजेश को जिम्मेदारी दे गए थे। राजेश ही रात में सनिल के मकान में सोते थे। बुधवार की रात छोटे बच्चे के रोने के कारण वह अपने घर चले गए थे। पड़ोसी राजेश की सूचना पर गुरुवार की सुबह जब अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजे लॉक टूटे थे व बेडरूम में पूरा सामान फैला हुआ था। घर व कमरों की हालत देखकर समझ गए कि चोरी हुई है। अलमारी से सामान गायब था। उसने बताया 5 अगस्त की रात चोर किसी प्रकार मकान में अंदर प्रवेश कर गए और ताला तोड़ कर अलमारी में रखी सोने की पूरे जेवर व कैश गायब कर डाला। बहन ने सनिल को घटना की जानकारी दी वह भी कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। फोन पर पूछताछ के बाद सनिल की बहन ने करीब 22 लाख के नकदी व जेवर चोरी होने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है। वहीं, प्रभारी कल्याणपुर अजय सेठ ने बताया कि मामले में जांच के बाद ही सारी बातें साफ हो सकेंगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। सनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment