कानपुर। प्रभारी आयुक्त एवं निदेशय गोविंद राजू एन0एस0 द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। जिसके अंतर्गत उन्होंने सबसे पहले उर्सला अस्पताल में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो और निस्तारित शिकायतों का रिकार्ड भी रहे । उन्होंने उर्सला के डाटा फीडिंग कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया जहां पर सभी प्रकार की फीडिंग की जा रही थी उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बहुत ही सावधानी के साथ फील्डिंग की जाए ताकि मॉनिटरिंग करने में समस्या न हो। तत्पश्चात उन्होंने नगर निगम कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्तमान में आने वाली समस्याओं के विषय में जानकारी की
उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं आए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए , निस्तारण इस प्रकार का हो कि संबंधित व्यक्ति पूर्ण रूप से संतुष्ट हो इस बात का भी विशेष ध्यान रहे। तत्पश्चात उन्होंने नगर निगम में ही स्थित टेलीमेडिसिन कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभी तक कुल कितने मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा दी गई इसके विषय में जानकारी कि तो उपस्थित कर्मी द्वारा बताया गया कि कुल 1310 लोगों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से सलाह दी गई, इस पर उन्होंने कहा कि जो सलाह दी जाती है उसकी दवा का नाम भी उन्हें व्हाट्सएप व टेक्स मैसेज के द्वारा भेजी जाए ताकि मेडिकल स्टोर में उसे कोई असुविधा ना हो इस पर उपस्थित कर्मी ने बताया कि जो दवा डॉक्टर द्वारा बताई जाती है वह व्हाट्सएप व टेक्स मैसेज के द्वारा संबंधित को भेजा जाता है। उन्होंने इस समय डॉक्टर की उपस्थित न होने के विषय में जानकारी की तो कर्मी द्वारा बताया कि अब सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक का समय है इस पर श्री गोविंद द्वारा पूछा गया कि क्या वर्तमान समय पर भी डॉक्टर उपलब्ध होंगे इस इस पर उपस्थित तल कर्मी ने कहा हां उन्होंने टेलीमेडिसिन का नंबर लेकर कॉल करने के लिए कहा जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने टेलीमेडिसिन की व्हाट्सएप कॉलिंग की जिस पर डॉक्टर श्री अमित सिंह द्वारा फोन अटेंड किया गया और जिलाधिकारी को उनके द्वारा पूछी गई सलाह के विषय मे डॉ0 अमित सिंह द्वारा उनको जानकारी दी गई। तत्पश्चात उन्होंने केडीए में स्थापित भोजन वितरण व्यवस्था की जानकारी करने हेतु निरीक्षण किया इस समय इस्कॉन मंदिर द्वारा बनाए गए उनके कम्युनिटी किचन के भोजन पैकेट जो केडीए में पहुचे ही थे को देखा और उसकी गुणवत्ता को देखा जो बहुत ही अच्छी थी। उन्होंने पूछा कि यह किस प्रकार वितरण किया जाता है इस पर जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी द्वारा बताया गया कि संबंधित थानों द्वारा इस भोजन को वितरण करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने केडीए में एकत्रित सूखे राशन को भी देखा । तत्पश्चात उन्होंने रेलवे लोको प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया ।जिसमें कोरेंटिन सेंटर बनाया गया है यहां की कैंटीन को देखा जहां पर कोरोंटिन में रहने वालों के लिए रेलवे की कैंटीन में ही भोजन बनाया जाता है कैंटीन का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कैंटीन बहुत ही साफ मिली । तत्पश्चात उन्होंने चमनगंज हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया।

No comments:
Post a Comment