सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 480 वी जयंती। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/05/2020

सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 480 वी जयंती।


कानपुर। सरसौल के आई पी एस एजुकेशन सेंटर खुजऊपुर में सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 480 वी जयंती पर महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के संगठन मंत्री ने कहा कि "देश के महान सपूत और वीर योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उनकी जीवन-गाथा साहस, शौर्य, स्वाभिमान और पराक्रम का प्रतीक है, जिससे देशवासियों को सदा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती रहेगी। महाराणा प्रताप मेवाड़ के शासक और एक वीर योद्धा थे जिन्होंने कभी अकबर की अधीनता स्वीकार नही की।

 शौर्य और पराक्रम के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विश्व में फैले कोरोंना रूपी अंधकार से लड़ने वाले योद्धाओं के सम्मान में दीप प्रज्वलित करके उनका सम्मान करेंगे।

 जितेंद्र सिंह पूर्व प्रधान ने बताया कि वैश्विक महामारी और सर्वत्र व्याप्त चिन्ता की घड़ी में महाराणा प्रताप का स्मरण करना और उनसे प्रेरणा लेना और भी प्रासंगिक हो गया है। महाराणा की जयन्ती पर उन्हें व उनके साथ लड़ने वाले हर सैनिक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर्ता हूँ। इस मौके पर  दिग्विजय सिंह, प्रमोद सिंह, राहुल सिंह, सोमेंन्द्र प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, विराट ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages