बछवाडा़ बीडीओ  ने दस धर्म प्रचारकों को  लिया हिरासत में - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/04/2020

बछवाडा़ बीडीओ  ने दस धर्म प्रचारकों को  लिया हिरासत में


*दो कोराना संदिग्ध को चिकित्सीय जांच हेतु भेजा गया सदर अस्पताल*


RAKESH YADAV:~
बछवाडा़ (बेगूसराय):~ सम्पूर्ण लाॅकडाउन के क्रम में अतिआवश्यक कार्यों को छोड़कर बेवजह घरों से निकलने पर पुरी तरह पाबंदी है, वहीं बाहर आकर गांव में धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे मुस्लिम समुदाय के कुल दस लोगों को बछवाडा़ पुलिस नें पकड़ा है । बताते चले कि सोमवार को कादराबाद में दस बाहरी व्यक्ति मुस्लिम धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसकी सुचना पाकर बछवाडा़ बीडीओ डा०विमल कुमार पुलिस एवं चिकित्सीय दल-बल  के साथ कादराबाद गांव पहुंचकर उक्त सभी लोगों को हिरासत में लिया । तत्पश्चात पूछ-ताछ के दौरान यह पता चला कि उक्त सभी धर्म प्रचारक मो०चांद ,मो०तावीस ,मो०गुलज़ार ,मो० इमतियाज ,मो०मोनी,मो०मजहर ,मो०युसूफ ,मो०शकील ,मो० जाहिद मो०सुफियान सभी बारो (बरौनी) के रहनेवाले हैं । इस दौरान पकडे़ गये लोगों नें बताया कि सम्पूर्ण बिहार के विभिन्न गांव-मुहल्ले जाकर अपने धर्म का प्रचार-प्रसार कर इस्लाम के प्रति अलख जगाना इसका मकसद है । प्रचार के दौरान उक्त सभी लोग मंसूरचक आए थे । जहां लाॅकडाउन की घोषणा होने के कारण विगत सप्ताह भर से कादराबाद के वार्ड 04 में शरण लिए हुए था । वहीं बीडीओ के आदेश पर पकडे़ गये उक्त सभी लोगों को चिकित्सीय जांच के औपचारिकता पुरी कर निकटतम आइसोलेशन वार्ड कादराबाद मदरसा इमामगंज में रखा गया है । जबकि शेष दो व्यक्तियों को कोरोना संदिग्ध करार देते हुए मो०सइयद जैद अहमद एवं मो०इमतियाज को कोरोना के विशेष जांच हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है । मौके पर डा०शशिभूषण पंडित ,डा०जिवछ साह समेत अन्य स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद थे ।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages