कोरोना का कहर-शहर में पॉजिटिव संख्या हुई 57, एक दिन में मिले 26 पॉजिटिव। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/04/2020

कोरोना का कहर-शहर में पॉजिटिव संख्या हुई 57, एक दिन में मिले 26 पॉजिटिव।


कानपुर। शहर में 24 घंटे के अंदर 26 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इससे स्वास्थ्य महकमे और प्रशासन के माथे पर भी पसीना आ गया है। शहर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 57 हो गई हैं, इसमें एक बुजुर्ग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि दूसरे रेडीमेड कारोबारी की मौत हो चुकी है। शनिवार रात में आई रिपोर्ट में किदवई नगर के गल्ला व्यापारी का बेटा, मछरिया का युवक, कुलीबाजार के सात लोग और मदरसे के सात छात्र हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण की पुष्ट हुई है।शनिवार को किदवई नगर क्षेत्र के 50 वर्षीय गल्ला व्यापारी के छोटे पुत्र में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है, उसकी जांच प्राइवेट लैब में कराई गई थी। जानकारी होते ही पुलिस प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीमें किदवई नगर स्थित अपार्टमेंट पहुंच गईं और क्षेत्र की चारों तरफ से सील कर दिया। वहीं एक 22 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो उसका पता कानपुर देहात के डेरापुर का बताया गया था लेकिन बाद में पता गलत मिला था। वह मछरिया का रहने वाला है, उस जगह को सील कर दिया गया है।

एक और हॉटस्पॉट एरिया और बढ़ा।


कानपुर में हॉटस्पॉट एरिया की संख्या हुई 15।



कुलीबाजार, कर्नलगंज, जाजमऊ के मदरसा, पनकी के नारायणा मेडिकल कॉलेज समेत हैलट के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का थ्रोट और नेजल स्वाब के 217 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कोविड-19 लैब में जांच के बाद देर रात 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें कुली बाजार के सात लोग हैं और मदरसा के बिहार के रहने वाले सात छात्र शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज ने देर रात ही रिपोर्ट से जिलाधिकारी और सीएमओ को अवगत करा दिया।

सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों से संदिग्धों के नमूने जांच के लिए गए थे, उनमें से 14 में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर में अबतक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। मेडिकल कॉलेज के हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। उनके घर के साथ क्षेत्र के लोगों को क्वारंटाइन करा दिया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages