सोनभद्र : दुद्धी एसडीएम सुशील यादव व सीओ संजय वर्मा ने क्वारंटाईन सेंटर का किया निरीक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/04/2020

सोनभद्र : दुद्धी एसडीएम सुशील यादव व सीओ संजय वर्मा ने क्वारंटाईन सेंटर का किया निरीक्षण




विंढमगंज,सोनभद्र : स्थानीय कस्बे में स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज क्वारंटाईन सेंटर पर रखे गये फरीदाबाद से बिहार राज्य के मुंगेर, वैशाली, जमुई जिला के मजदूर एक ट्रक में भूसे की तरह भरकर जा रहे 95 लोगो को दोपहर में निरिक्षण को पहुंचे दुध्दी उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव व सीओ संजय वर्मा ने मास्क व साबुन का वितरण कर सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में अवगत कराया व कहा कि आप सभी लोग 14 दिन तक यहां कोराइन सेंटर में रहकर अपने आप को सुरक्षित बनाएं तथा किसी भी सूरत में भागने की मंशा मन में नहीं पाले आपके हर दुखों का निवारण करने के लिए पुलिस प्रशासन हर वक्त यहां मुस्तैद है तथा इन मजदूरों की देखरेख कर रहे संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए
उप जिलाधिकारी दुद्धी सुशील कुमार यादव ने कहा कि इन्हें समय-समय पर भोजन मुहैया कराया जाता रहे तथा कोराइन सेंटर से एक भी मजदूर कहीं जाने ना पाए इसकी गहन निगरानी होती रहे वही स्थानीय विंढमगंज क्षेत्र निवासी शाहरुख खान व नेहाल अहमद ने अपने हाथों से बनाया हुआ 100 मास्क का वितरण कोराइन सेंटर में रह रहे मजदूरों के अलावा विंढमगंज क्षेत्र के सुभाष तिराहा, बैंक रोड, जामा मस्जिद, कोन मोड़ तिराहा, मुडीसेमर तिराहा पर वितरण किया गया उक्त द्वय अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान विंढमगंज थाने के दरोगा रविंद्र प्रसाद व संजीव राय के साथ पुलिस बल मौजूद रहे ।क्वारंटाईन सेंटर के निरीक्षण के पूर्व उप जिला अधिकारी व सी ओ दुध्दी ने झारखंड बॉर्डर पर तैनात विंढमगंज पुलिस को कड़े लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि सिर्फ खाद्यान्न वाहक गाड़ियों को बॉर्डर से आने व जाने दिया जाए इसके अलावा किसी भी मोटरसाइकिल, चार चक्के की गाड़ी व आम आदमी को बॉर्डर क्षेत्र में प्रवेश नहीं होने दिया जाए इसका सख्ती के साथ पालन आप लोग करें लापरवाही करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

 




 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages