सोनभद्र : विंढमगंज पुलिस ने बिहार के 95 मजदूरों को पकड़ कराया क्वांरटाइन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/04/2020

सोनभद्र : विंढमगंज पुलिस ने बिहार के 95 मजदूरों को पकड़ कराया क्वांरटाइन


दुद्धी-वैश्विक महामारी की रूप ले चुकी कोरोना की रोक थाम के लिए लाकडाउन व सोशल डिस्टेंस को दरकिनार कर 95 मजदूरों ने जो कारनामा किया वो प्रशासन के लिए निश्चित ही चिंता का विषय है। लेकिन दूसरी ओर फरीदाबाद से आ रहे उन 95 मजदूरों को विंढमगंज से पहले किसी जिम्मेदार अधिकारी ने नही रोका यह यूपी के कुछ जिलों के लचर प्रशानिक व्यवस्था को दर्शाता है।
हरियाणा प्रान्त के फरीदाबाद जिले से बिहार के विभिन्न शहरों के रहने वाले 95 मजदूरों को
रविवार को 11 बजे तिरपाल से ढके ट्रक में 95 मजदूरों को विंढमगंज पुलिस ने दुद्धी सीओ संजय वर्मा के नेतृत्व में झारखण्ड बार्डर पर पकड़ कर कामयाबी हासिल की । थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सभी मजदूरों को उतारने के बाद उनका नाम व पता नोट किया। जिसमें 93 पुरुष, एक महिला व एक चार साल का मासूम शामिल है। सभी को भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में बनाएं गए क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया और
कोविड 19 की स्पेशल टीम के प्रभारी डा. संजय गुप्ता के नेतृत्व में सभी की थर्मल स्क्रीनिग हुआ। बिहार प्रान्त के पटना के ट्रक चालक राम सागर ने बताया कि फरीदाबाद से 17 अप्रैल की रात नौ बजे 95 श्रमिकों को ट्रक से लेकर चले थे और मथुरा, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद व मीरजापुर होते हुए सोनभद्र पहुंचे रास्ते मे कहि दिक्कत नही हुई ।मुंगेर जिले के मजदूर संजय सिंह, रामकुमार, प्रेम कुमार व मथुरा आदि ने बताया कि केवल बिस्कुट व पानी पीकर सफर कर रहे थे। सभी मजदूरों को भारतीय इंटर कालेज में 14 दिन के लिए क्वांरटाइन कराया।जिनके रहने खाने की व्यवस्था प्रशासन ने कराया


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages