अधिवक्ता कल्याणार्थ वेलफेयर कमेटी को दो जजों ने दिया 25000/ का अनुदान, अधिवक्ताओं में हर्ष - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

28/04/2020

अधिवक्ता कल्याणार्थ वेलफेयर कमेटी को दो जजों ने दिया 25000/ का अनुदान, अधिवक्ताओं में हर्ष

दुद्धी के गौरव को हृदय से आभार-कुलभूषण पाण्डेय


दुद्धी-सोनभद्र। दुद्धी न्यायालय में प्रैक्टिस कर जज की कुर्सी तक जाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता के दोनों बेटों ने जो वर्तमान में अलग अलग न्यायालय में जज हैं, उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा पूरा अधिवक्ता समाज कर रहा है।


जी हाँ हम बात कर रहे हैं वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग लाल उपाध्याय एड के दोनों बेटों आलोक उपाध्याय व नीरज उपाध्याय की,जो अलग अलग न्यायालय में जज है। वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग लाल उपाध्याय एड व उनके जज पुत्रों ने दुद्धी अधिवक्ता कल्याणार्थ वेलफेयर कमेटी में 25000/ की धनराशि का सहायता अनुदान दिया है जिसकी प्रशंसा पूरा अधिवक्ता समाज कर रहा है।


इस बात की जानकारी देते हुए दुद्धी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता वेलफेयर कमेटी के संस्थापक सदस्य कुलभूषण पाण्डेय एड ने बताया कि अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ वेलफेयर कमेटी गठित करने का सपना वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग लाल उपाध्याय एड का प्रारंभ से रहा है, उस सपने को हम लोगों ने उन्हीं के आशीर्वाद से साकार करने में सफल हुए हैं। उसके लिए मै व्यक्तिगत रूप से तथा सभी अधिवक्ता समाज की ओर से उनका और उनके दोनों जज पुत्रों का आभार प्रकट करता हूं। अधिवक्ता वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार एड,सचिव जवाहरलाल अग्रहरि एड,कोषाध्यक्ष सत्यनारायण यादव एड,सिविल बार संघ अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एड,दिनेश अग्रहरि एड पूर्व अध्यक्ष दुद्धी बार सहित तमाम अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है। उपरोक्त तथ्यों की जानकारी दुद्धी बार के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एड ने दी है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages