विधायक सांगा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कहा- मीडिया कर्मियों को सुविधा और जीवन बीमा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/04/2020

विधायक सांगा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कहा- मीडिया कर्मियों को सुविधा और जीवन बीमा


देश और दुनिया में फैली महामारी कोरोना covid - 19 की इस जंग के योद्धाओं में अहम भूमिका निभाने वाले मीडिया कर्मियों के लिए विचार करना और उनकी हिफाजत व सुविधा के लिए सोचना ही किसी का ऐसी विषम परिस्थितियों में बड़ी बात है जोकि 210 - विधानसभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किया विधायक जी ने कोविड-19 से फैली महामारी के दौरान लॉक डाउन में अपने आप को खतरे में डाल कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हुए प्रदेश के जिले के कलमकारों मीडिया कर्मियों के योगदान को सहारनीय बताते हुए कहा है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य व वही लोगों की समस्याओं मरीजों पर नजर और अनेक बिंदुओं पर सरकार का ध्यान केंद्रित करने का कार्य जिम्मेदारी से कर रहे हैं मीडियाकर्मी प्रदेश के जिले गांव व कस्बे में रह रहे लोगों तक फर्जी खबरों का खंडन कर सही खबरों को सरकार व आमजन तक पहुंचाने का दायित्व इन्हीं मीडिया कर्मियों के कंधे पर ही है। विधायक जी ने शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने वाले योद्धाओं के सम्मान में कोविड-19 की इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी छोटे-बड़े मीडिया कर्मियों के लिए सरकार से निवेदन करते हुए मांग की है कि ऐसे योद्धाओं को जो ऐसी विषम परिस्थितियों में अपने आप को जोखिम में डालकर अपना दायित्व निभा रहे हैं ऐसे योद्धाओं के लिए सुविधा और जीवन बीमा जैसी सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध अपने पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से किया है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages