सब्जी मण्डी में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही हैं धज्जियाँ। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/04/2020

 सब्जी मण्डी में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही हैं धज्जियाँ।


 

कानपुर। लाॅक डाउन के चलते जबर्दस्त सख्ती के बावजूद भगवत दास घाट पर सोशल डिस्टेंसिंग की खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियाँ यह नजारा रात्रि 3 बजे से सुबह 9 बजे तक चलती है। बताते चले घनी आबादी के बीच फूलबाग स्थित भगवत दास घाट पर रात्रि 3 बजे से ककड़ी, खीरा, लौकी, सीताफल की बड़ी बाजार लगती है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का खुलकर मजाक उड़ाया जा रहा। विक्रेता एवं खरीददारो का उमड़ता है सैलाब, न किसी के मुॅह में मास्क होता हैं न किसी के हाथ में सिनेटाइजर की जबकि सरकार ने भयावह स्थिति को देखते हुए मुॅह में मास्क पहनना जरुरी-थूकने पर दण्ड, शराब-गुटखे की बिक्री पर वैन लगा दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घाट का दबंग पंडा किसानों से अवैध वसुली करता है, विक्रेता द्वारा मना करने पर अपने लोगों से उस विक्रेता के साथ अभद्रता एवं मारा पीटा जाता है,  भुजिया नमकीन ,लस्सी आदि बेचने वाले गरीब मजलूमों को अपना शिकार बनाता है, जिला प्रशासन समय रहते ना चेता तो संक्रमितों का आंकडा अनियंत्रित हो सकता है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages