लाॅकडाउन में भुखे लोगों नें जताया अनोखा विरोध* *ढोल एवं थाली बजाकर मांगी रोटी* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/04/2020

लाॅकडाउन में भुखे लोगों नें जताया अनोखा विरोध* *ढोल एवं थाली बजाकर मांगी रोटी*


*मुखिया जी भुखे लोगों को लेकर चले गये डीलर के घर*


राकेश कुमार:~
बछवाडा़ (बेगूसराय):~ दियारा क्षेत्र के दादुपुर पंचायत में लाॅकडाउन के बीच भुखमरी झेल रहे लोगों सिस्टम के खिलाफ अनोखा विरोध प्रकट किया है । मंगलवार को दादुपुर के मुखिया प्रतिनिधि राजेश शर्मा के नेतृत्व में पंचायत के सैकड़ों गरीब , बेसहारा एवं भुख से त्रस्त लोगों नें गांव के डीलर के पास पहुंच गये । तत्पश्चात उक्त लोगों नें फिजिकल डिस्टेंस कायम रखते हुए एक-एक मीटर की दुरी बनाकर अपना बोरिया-बिस्तर बिछाया । ढोलक झाल की धुन पर नारे ,श्लोक ,चौपाई एवं जोगिरा गायन के माध्यम से भोजन ,पानी ,तेल , साबुन ,चीनी की मांग करने लगे। इस क्रम में बोरिया-बिस्तर पर जमे लोगों के द्वारा "भुख लगी है , रोटी दो रोटी दो के नारों गुंजता रहा दियारा क्षेत्र । मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि लाॅकडाउन के क्रम में सभी लोगों को खाद्यान्न मुफ्त मुहैया कराया जा रहा है । जबकि जमीनी हकीकत यह है कि गांवों के डीलरों के द्वारा अभी तक खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया है । साथ हीं उन्होने बताया कि सरकार द्वारा घोषणा के अनुरूप अगर राशन कार्ड धारियों के अनाज वितरण कर भी दिया जाता है । इसके बाद भी हजारों ऐसे परिवार हैं जिन्हे राशन कार्ड नहीं है । राशन कार्ड का आभाव झेल रहे लोगों के लिए भी सरकार एवं प्रशासन को सहानुभूति पुर्वक विचार करना चाहिये ।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages