-रमजान में नमाज, रोजा, शहरी व इफ्तार घर के अंदर हो- जिलाधिकारी। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

24/04/2020

-रमजान में नमाज, रोजा, शहरी व इफ्तार घर के अंदर हो- जिलाधिकारी।


कानपुर। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया  कि शासन के निर्देशों के द्वारा अवगत कराया गया है कि चंद्र दर्शन के अनुसार रमजान माह अप्रैल में दिनांक 23 / 24 अप्रैल 2020 से प्रारंभ हो रहा है l  कोरोना वायरस  के कारण लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए उक्त अवसर पर नमाज , सेहरी ,इफ्तारी आदि घरों के अंदर किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया हैl  उन्होंने उक्त निर्देशों के अनुपालन में सर्व संबंधित को निर्देशित किया है कि शासन के उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे और लॉक डाउन का भी उल्लंघन ना हो साथ ही सभी संबंधित को यह भी निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित करा लिया जाए कि कहीं भी सार्वजनिक रूप से और सामूहिक नमाज,  सेहरी, इफ्तारी आदी के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएं l इसी के साथ उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार रमजान को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक सामग्री डोर टू डोर उपलब्ध कराए जाने में खजूर व हलवाई से जुड़े सामान आदि को भी सम्मिलित कराते हुए इनकी भी  डोर टू डोर होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित कराएं ताकि रोजेदारों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने पाए।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages