धोखाधड़ी में फरार आरोपी को दबिश देकर पुलिस ने किया गिरफ्तार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/04/2020

धोखाधड़ी में फरार आरोपी को दबिश देकर पुलिस ने किया गिरफ्तार


कानपुर। जिले में धोखाधड़ी मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त को नवाबगंज थाना पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया। अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
नवाबगंज इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने मंगलवार को बताया कि बिरहाना रोड निवासी वरुण कुमार गुप्ता पर धोखाधड़ी सहित मारपीट किए जाने का मुकदमा दर्ज था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आज वह घर आया था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान उसे भागने से पूर्व पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ जेल भेजते हुए आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages