गुडका न देने पर बुजुर्ग की हत्या - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/04/2020

गुडका न देने पर बुजुर्ग की हत्या

कानपुर। लॉकडाउन के दौरान गुटखा बिक्री पर पाबंदी बुजुर्ग दुकानदार प्रेम नारायण दिवाकर के लिए जानलेवा साबित हुई। काकादेव क्षेत्र के एल ब्लॉक नवीन नगर में 14 अप्रैल को नशेबाज ने उन्हें लोहे की रॉड से इस कदर पीट दिया था कि उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुकानदार के बेटे ने आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा लिखाया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।


घर में घुसकर मांग रहा था गुटखा


एल ब्लॉक नवीन नगर निवासी राजकुमार दिवाकर ने बताया कि उनके घर पर ही परचून की दुकान हैजो 60 वर्षीय पिता प्रेम नारायण चलाते थे। लॉकडाउन के कारण इन दिनों दुकान बंद चल रही है। 14 अप्रैल को पड़ोसी नितिन पांडेय नशे की हालत में आया और घर में घुसकर पान मसाला मांगने लगा। बहन मधु व मोनी ने दुकान बंद होने की बात कहकर इन्कार किया तो वह गालीगलौज करने लगा। तब जबरन उसे घर से बाहर निकाल दिया।


आरोप है कि कुछ देर बाद नितिन अपने घर से लोहे की रॉड लेकर आया और परिवार पर हमला कर दिया। पिता के सिर पर वार कियाइससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। तुरंत पिता को अस्पताल ले गएजहां पता लगा कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। रविवार शाम डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। काकादेव थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि आरोपित नितिन की तलाश की जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages