*मुखिया जी चौबीस घंटे में उलब्ध कराएं पंचम वित्त का लेखा-जोखा:बीडीओ* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/04/2020

*मुखिया जी चौबीस घंटे में उलब्ध कराएं पंचम वित्त का लेखा-जोखा:बीडीओ*


राकेश यादव:~
 बछवाडा़ (बेगूसराय):~ कोराना महामारी के मद्देनज़र पंचायतों में आवंटित मोटी रकम की गोलमोल के आशंका पर बछवाडा़ बीडीओ नें कमर ली है। बनाते चलें कि कोराना त्रासदी को देखते हुए सरकार नें पंचम वित्त आयोग से विभिन्न दो किश्तों में पंचायतों को  राशि मुहैया कर चुकी है। बीडीओ डा०विमल कुमार नें बताया कि विभिन्न दलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ,आम लोगों व मिडिया के माध्यम से पता चला है कि पंचायत के मुखिया राशि आवंटन के बाद भी लोगों को सरकारी स्तर पर मास्क ,ग्लब्स , साबुन , सेनेटाइजर समेत अन्य सामग्रियों का वितरण नहीं किया  जा रहा है । 


 


वहीं स्वयं सेवकों द्वारा निजी तौर पर उपरोक्त सामग्रियों  का वितरण किया जा रहा है । जबकि पंचम वित्त से उक्त मद में क्या कार्य किए गये एवं कितनी राशि खर्च की गयी इसका लेखा-जोखा पंचायतों द्वारा प्रखंड कार्यालय के पास उलब्ध नहीं कराया गया है । बीडीओ नें पत्रांक 500/20 जारी करते हुए प्रखंड के सभी मुखिया को पंचायत सचिव के माध्यम से चौबीस घंटे के भीतर अबतक किए गये सभी खर्च का लेखा-जोखा समर्पित करने को कहा है । चौबीस घंटे के भीतर लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं करने की स्थित में यह माना जाएगा कि विभागीय आदेश एवं आम लोगों के प्रति संवेदनहीन हैं और अब तक पंचम वित्त की राशि का कोई खर्च नहीं किया है ।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages