कोहराम,कोरोना का हॉटस्पॉट में मिले दो और पहुंंचा आंकडा 79 - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/04/2020

कोहराम,कोरोना का हॉटस्पॉट में मिले दो और पहुंंचा आंकडा 79


 

कानपुर। कोरोना वायरस का कहर फैलने लगा है। शहर में 2 नए केस मिले। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से सामने आए दोनों केस दोनों चमनगंज के रहने वाले है अब संक्रमित की संख्या 79 हो गई है। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक बुजुर्ग व छह जमाती ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस तरह शहर में एक्टिव केस की संख्या 70 है, जो हैलट और सरसौल सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की आंच के दायरे में दो अस्पताल और एक पैथालॉजी लैब भी आ गई है। 

मंगलवार को कुल 135 नमूने लिए गए। साथ ही सोमवार को लिए गए नमूनों में से 70 की रिपोर्ट आई है, जिसमें से 69 निगेटिव निकले हैं। बुधवार को सीएमओ ने बताया कि चमनगंज के रहने वाले 2 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वही रेलबाजार थाने में तैनात महिला दारोगा के 62 वर्षीय पिता भी पॉजिटिव पाए गए है इटावा की सैफई तहसील की लरखौर पंचायत के एक गांव निवासी हैं। कैंसर पीड़ित होने के चलते फा‌र्च्यून अस्पताल में इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages