शहर में संक्रमितों की संख्या हुई 28, कर्नलगंज में महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/04/2020

शहर में संक्रमितों की संख्या हुई 28, कर्नलगंज में महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव


कानपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या का बढ़ना लगातार जारी है। गुरूवार रात को चार केस पॉजीटिव मिलने के बाद अब शुक्रवार को एक महिला में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, इस महिला की जांच जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब में हुई, अब महिला को मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड-19 हॉस्पीटल में शिफ्ट किया गया है।
               शुक्रवार को जिस महिला के अंदर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, वह कर्नलगंज क्षेत्र की है और जमात के एक सदस्य के संपर्क में आयी थी। यह महिला कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले रेडीमेड कारोबारी की रिश्तेदार है।सीएमओ डॉ. एके शुक्ल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो और महिलाओं की मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में कोरोना पॉजीटिव निकला है लेकिन इन दोनो महिलाओं की वह पहले ही जांच करा चुके थे। इसके अलावा औरेया निवासी एक युवक की जांच रिपोर्ट भी मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब में पॉजीटिव आयी है।इसके साथ ही शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 पर पहुंच गई है. इसमें एक बुजुर्ग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि कोरोना पॉजीटिव युवक की मौत हो चुकी है। 26 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है. लॉकडाउन के बाद अभी तक जितने भी कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं, वह सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages