◆सोते युवक के सीने पर गिरा घर की जलती हुई वायरिंग - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/04/2020

◆सोते युवक के सीने पर गिरा घर की जलती हुई वायरिंग


मामला दुद्धी क्षेत्र के बहेराडोल गांव का


दुद्धी, सोनभद्र ।स्थानीय कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहेराडोल में सोमवार को अपराहन 3:00 बजे सोते हुए एक युवक पर बिजली के घर की जलती वायरिंग गिरने व करेंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि 18 वर्षीय कमलेश यादव पुत्र कुंज बिहारी यादव निवासी बराडोल दोपहर का खाना खाकर अपने कमरे में सोया हुआ था। इस बीच घर की वायरिंग में कुछ फाल्ट हुआ और तार जलने लगा। सोते समय तार का पूरा वायरिंग इसके सीने पर गिर गया। जिससे वह बिजली की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया, जहां पर जांच के उपरांत ड्यूटी पर तैनात डॉ विनोद सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मेमो के जरिए मामले को कोतवाली पुलिस को अवगत करा दिया है। पुलिस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव विच्छेदन की कार्यवाही में जुट गई थी।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages