सेनिटाइजर पीकर पॉजिटिव युवक ने जान देने की कोशिश सीएचसी में मची हडंकप, हैलट के कोविड-19 रिफर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/04/2020

सेनिटाइजर पीकर पॉजिटिव युवक ने जान देने की कोशिश सीएचसी में मची हडंकप, हैलट के कोविड-19 रिफर


कानपुर। सरसौल सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित झारखंड के युवक ने गुरुवार की सुबह सेनिटाइजर पीकर जान देने की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर मेडिकल स्टॉफ में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन उसे हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया गया है।

कानपुर देहात जनपद में भादोही साहेबगढ़ झारखंड से युवक आया था, स्वास्थ्य विभाग ने उसकी जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव आया था। कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद कानपुर देहात के स्वास्थ्य महकमे ने बुधवार की शाम युवक को कानपुर के सीएचसी सरसौल के आइसोलशेन वार्ड में भेज दिया था। सरसौल सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित युवक ने गुरुवार की सुबह सेनिटाइजर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे पहले ट्रामा सेंटर रामादेवी भेजा। वहां के चिकित्सकों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया तो उसे गंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल (हैलट) ले जाया गया।

सीएमओ व अपर निदेशक स्वास्थ्य के निर्देश पर संक्रमित युवक को कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। सरसौल सीएचसी अधीक्षक एसएल वर्मा ने बताया कि युवक को मिर्गी का दौरा भी पड़ता है और वह झारखंड का रहने वाला है। वहीं कानपुर देहात जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि यह पता किया जा रहा है कि भादोही साहेबगढ़ झारखंड का युवक कानपुर देहात में कब आया था और कहां पर रुका था।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages