2000 हजार संदिग्ध लोगों की तलाश बेगमपुरवा बना 19वां हॉट स्पॉट, - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/04/2020

2000 हजार संदिग्ध लोगों की तलाश बेगमपुरवा बना 19वां हॉट स्पॉट,

 



 

कानपुर। शहर में रोशन नगर के बाद अब बेगमपुरवा 19वां हॉटस्पॉट हो गया है। इस तरह शहर में 17 और दो घाटमपुर में हाॅटस्पॉट एरिया को पुलिस सील कर चुकी है। यहां पर आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है और होम डिलीवरी की जा रही है। सभी गलियों में बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की गई और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर मंगलवार को रोशन नगर को जिले का 18वां हॉट स्पॉट घोषित किया गया। इस पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र में आने जाने के लिए 11 रास्ते हैं, जिन्हें बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। इसी तरह कुलीबाजार में सर्वाधिक 29 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया है। जाजमऊ के अशरफाबाद स्थित मदरसे के छह छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने सोमवार को उसे हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया। यहां कोई बाहरी अंदर नहीं आएगा और न ही इस क्षेत्र के निवासी बाहर जा पाएंगे।बुधवार को महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद बेगमपुरवा अब जिले का 19वां हॉट स्पॉट घोषित हो गया है। सभी हॉटस्पॉट क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए कतई ढील नहीं देने की ताकीद की है। प्रशासन ने संक्रमित लोगों से मिली ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर 2000 लोगों को चिह्नित कर लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है ताकि उन सभी की जांच कराई जा सके।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages