हॉस्टल संचालक का नाले में मिला शव। U- मॉर्निंग वॉक पर जाते समय नाले में गिरकर हुई मौत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/04/2020

हॉस्टल संचालक का नाले में मिला शव। U- मॉर्निंग वॉक पर जाते समय नाले में गिरकर हुई मौत


कानपुर। लॉक डाउन के चलते डेली की तरह आज सुबह भी घर से टहलने निकलें युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक काकादेव कोचिंग मंडी क्षेत्र के रानीगंज में रहने वाले युवक अनुराग जैन हर रोज सुबह टहलने जाते थे, सुबह जब वह टहलने निकले तो गीता नगर के एक छोटे नाले में गिरने के कारण उनकी  मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर, उनके परिजनों को बुलाया और शव की शिनाख्त कराई गई तो पता चला की उक्त मृतक काकादेव रानीगंज में रहने वाले अनुराग जैन पुत्र सुदर्शन जैन है जोकि कई वर्षों से काकादेव में रह रहे हैं और उनका खुद का हॉस्टल भी है। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह  सुबह-सुबह टहलने गए थे पता नही किस कारणवश वह नाली में गिर पड़े और वहां से दोबारा ना निकल पाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हैलट भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages