गरीबों के लिए संचालित रसोई बंद यदि लॉक डाउन बढ़ा तो पुनः चालू होगी रसोई - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/04/2020

गरीबों के लिए संचालित रसोई बंद यदि लॉक डाउन बढ़ा तो पुनः चालू होगी रसोई


कानपुर। पिछले 1 महीने से नारायणी देवी धर्मशाला परेड में गरीबों के लिए मुफ्त भोजन व्यवस्था संचालित करने वाली गरीबों की रसोई बंद हो गई पिछले 1 महीने से धर्मशाला में प्रतिदिन लगभग 15 सौ पैकेट तैयार करवा कर गरीबों को पुलिस के माध्यम से निशुल्क वितरित किए जाते थे इस मामले में जब कानपुर क्लब के चेयरमैन कुंवर जी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रसोई बंद कर दी गई है क्योंकि हमारे पास 1 महीने तक ही भोजन बनाने का आदेश था यदि लॉक डाउन बढ़ता है और आदेश मिलता है तो रसोई पुनः भोजन तैयार कर वितरित करवाएगी अभी तक रसोई से बेसहारा लोगों को भोजन मिलता रहा। आज रसोई बंद होने पर मुझे खेद है लेकिन बिना आदेश के कोई कार्य नहीं हो सकता है इसके लिए मुझे अफसोस है यदि आदेश मिलता है तो हम लोग पुनः बेसहारा लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर होंगे रसोई के संचालन में प्रमुख रुप से प्रेसिडेंट शैलेंद्र अग्रवाल प्रोजेक्ट चेयरमैन पीयूष अग्रवाल तथा नारायणी देवी धर्मशाला के मैनेजर शिवम अग्निहोत्री का पूरा सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages