झोपड़ी में लगी आग चार मासूम आये चपेट मे, दो की मौत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/04/2020

झोपड़ी में लगी आग चार मासूम आये चपेट मे, दो की मौत


 

कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र के गांव गोपालपुर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे ने लोगों का दिल झकझोर दिया। झोपड़ी में लगी भीषण आग की चपेट में आकर मासूम भाई-बहन की जलकर मौत हो गई, जबकि जुड़वां बहनें गंभीर रूप से झुलस गई हैं। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और राजस्व टीम ने जांच शुरू कर दी है।खेतों में मजदूरी करने वाले संतराम संखवार की झोपड़ी गांव गोपालपुर से रवाईपुर की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे हैं। झोपड़ी में वह परिवार से साथ  रहता है और पास में ही चाचा राम भरोसे की झोपड़ी है। रविवार सुबह संतराम पत्नी राधा के साथ फसल की कटाई करने खेत गए थे। राम भरोसे और उसका परिवार भी फसल कटाई करने गया था। सुबह करीब साढ़े 9 बजे रामभरोसे की झोपड़ी में आग लग गई और भीषण लपटों ने संतराम की झोपड़ी को भी चपेट में लिया। तेज लपटें देखकर ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया।आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने झोपड़ी के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इससे पहले आग में जलकर संतराम के 4 वर्षीय बड़े पुत्र गोपाल की मौत हो गई, जबकि 3 वर्षीय जुड़वा बच्ची रीता व गीता तथा एक वर्षीय अनीता उर्फ सीता बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और झुलसे बच्चों को सीएचसी भिजवाया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हैलट रेफर कर दिया। तहसीलदार विजय यादव ने बताया कि हैलट ले जाते समय रास्ते में अनीता उर्फ सीता की भी मौत हो गई है। पीड़ित परिवार को शासनादेश के मुताबिक जरूरी सहायता दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages