लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को मिली सजा, पुलिस ने बनाया मुर्गा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/04/2020

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को मिली सजा, पुलिस ने बनाया मुर्गा


बेवजह घूमने वालों को उठा बैठक के साथ धूप में बैठाया

- कोरोना से बचने के लिए लोगों को डाउनलोड कराया गया आरोग्य सेतु ऐप


कानपुर। लॉकडाउन पालन कराने में कानपुर पुलिस का कार्य शासन की नजर में असंतोषजनक पाया गया। इसके साथ ही शासन ने फटकार भी लगाई, जिसका असर दूसरे दिन मंगलवार को सड़कों पर दिखाई दिया। पुलिस जगह-जगह मुस्तैदी के साथ खड़ी दिखी तो वहीं जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़़ा गया तो सख्त सजा दी गयी। किसी को उठा बैठक कराकर माफी मंगवाई गयी तो बहुतों को धूप में बैठाल दिया गया, तो वहीं कुछ को मुर्गा भी बनाया गया। इसके साथ ही लग्जरी कारों पर घूमने वालों के वाहनों का चालान भी काटा गया। इस दौरान एसपी साउथ की अगुवाई में लोगों को आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड कराया गया।  

शहर में कोरोना वायरस के बढ़े संक्रमण के बावजूद अभी भी लोग पूरी तरह से सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क पर बेवजह घूमने वाले ऐसे ही लापरवाहों पर फिर से पुलिस की सख्ती दिखी। खासतौर पर साउथ सिटी में ऐसे लोगों ने मुर्गा बनाने के साथ खास योगा भी पुलिस ने कराया। गौरतलब है कि शासन ने पूरे प्रदेश के जनपदों की रविवार को सूची जारी की थी, जिसमें लॉकडाउन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा थी। इस समीक्षा के मुताबिक कानपुर नगर असंतोषजनक की स्थिति में रहा और यहां पर पुलिस हमलों से लेकर जहरीली शराब में दो की मौत आदि पर प्रशासन और पुलिस शासन की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी। इस पर बताया जा रहा है कि शासन की ओर से कानपुर पुलिस और प्रशासन को फटकार भी मिली। जिसके चलते मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस एक्शन मोड़ पर दिखाई दी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी हॉट स्पॉट इलाकों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते दिखें पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेटिंग लगा दी और जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करता दिखा उसे पकड़कर अपने अनुसार सजा दी। यही नहीं पॉश इलाके में भी निकले लोगों को इस सख्ती से नहीं छोड़ा गया।

मुर्गा बनाकर दी गयी सजा

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बावजूद लोगों का लापरवाह रवैया सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी कानपुर में अलग-अलग जगहों पर इसका नजारा साफतौर पर देखने को मिला। सुबह पांच बजे से सक्रिय हुई पुलिस ने ऐसे लोगों की जमकर खबर ली। साउथ सिटी से लेकर शहर के पॉश क्षेत्रों में शुमार आर्यनगर, स्वरूपनगर, मालरोड, बिरहाना रोड आदि सभी जगहों पर पुलिस का सख्त रूख दिखा। जूही में पुलिस ने जहां लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाते हुए सड़कों पर बैठाया, वहीं आर्यनगर में लोगों को उठक बैठक करायी गई। यहां पर दो लग्जरी कारों को सीज भी किया गया।

एसपी व सीओ ने लोगों को आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड कराया  
शहर में जिस तरह से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा है, उसके बाद प्रशासन और पुलिस काफी सख्त हो गई है। लाँकडाउन में अब ऐसे लोगों पर खासतौर पर सख्ती दिखाई जा रही है, जोकि रोजाना बिना किसी जरूरी वजह से सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे लोगें के खिलाफ एक बार फिर से पुलिस की सख्ती दिखाई दी। साउथ सिटी से लेकर पॉश क्षेत्रों में इसी सख्ती का आलम दिखाई दिया। मंगलवार को जूही चौराहा पर बेवजह सड़कों पर निकल रहे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पहले तो दोनों हाथ उपर कर खड़े किया गया। इसके बाद कई लोगों को यहां पर मुर्गा बनाया गया। दोनों हाथ के साथ एक टांग उपर उठाकर पुलिस ने ऐसे लापरवाह लोगों को विशिष्ट योग कराया। वहीं एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता और सीओ बाबुपुरवा आलोक सिंह ने यहां पर लोगों को आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड कराया। लोगों को आरोग्य सेतु ऐप के फायदे भी बताए गए।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages