फील्डगन फैक्ट्री ने पुलिसकर्मियों को वितरित किया सैनिटाइजर। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/04/2020

फील्डगन फैक्ट्री ने पुलिसकर्मियों को वितरित किया सैनिटाइजर।



 

 

कानपुर। फ़ील्ड गन फ़ैक्टरी के वरिष्ठ महाप्रबंधक अनिल कुमार ने अर्मापुर थाने में सभी पुलिस कर्मियों को सेनेटाईज़र वितरित किया और कहा कि इस महामारी मेें पुलिस जिस तरह देश की सेवा में तत्पर है उनके इस जज़्बे को वह सलाम करते है जिस तरह हम सभी घर के अंदर रहकर इस महामारी से लड़ रहे है उसी प्रकार पुलिस ,डॉक्टर और मीडिया अपने अपने  क्षेत्रों मैं कर्तव्यों का पालन कर देश सेवा मैं अग्रसर है। इस मौक़े पर अर्मापुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा ने वरिष्ठ महाप्रबंधक को धन्यवाद दिया। वरिष्ठ महाप्रबंधक ने कहा की ये ISO प्राप्त सेनेटाईज़र फ़ील्ड गन फ़ैक्टरी में अपने कर्मचारियों के लिए बनाया गया है पर अब ये सभी अर्मापुर इस्टेट में आवश्यक सेवा में लगे लोगों को भी यह दिया जाएगा। अर्मापुर हॉस्पिटल में भी सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को सेनेटाईज़र दिए गए। फ़ील्ड गन फ़ैक्टरी के वरिष्ठ महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया है की आज से पूरी फ़ैक्टरी को सेनेटाईज करने का भी शुरू हो गया है। फ़ील्ड गन फ़ैक्टरी की तरफ़ से  सभी जरूरतमंद लोगों के लिए प्रतिदिन 500 पैकेट खाने के लिए दिए जा रहे है।  जिससे ज़रूरतमंद लोगों पेट भर सके।  उन्होंने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए सरकार व प्रशासन के सहयोग के लिए फ़ील्ड गन फ़ैक्टरी हमेशा तैयार है। इस मौके पर मुख्य रूप से अपर महाप्रबंधक, आर० के सागर दिनेश सिंह , राजीव जैन मेडिकल ऑफ़िसर डॉ मोहित मैथानी , सतीश यादव ,भूपेन्द्र सिंह यादव ,दुर्गा दत्त राठोर आदि लोग थे।


 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages