अमवार : निर्माण शुरू होते ही कनहर डैम पहुची मेडिकल टीम,किया थर्मोस्कैनिग - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/04/2020

अमवार : निर्माण शुरू होते ही कनहर डैम पहुची मेडिकल टीम,किया थर्मोस्कैनिग


द्धी-लॉक डाउन के दौरान सशर्त शुरू हुई कनहर सिचाई परियोजना निर्माण कार्य मे लगे
कर्मियों का स्पिलवे पर रविवार दोपहर मेडिकल टीम द्वारा थर्मोस्कैनिग की गई।डॉ गौरव सिंह के नेतृत्व कनहर सिचाई परियोजना निर्माण में कार्यरत व डूब क्षेत्र के 255लोगो का थर्मोस्कैनिग किया गया जिसमें एचईएस कम्पनी के शीर्ष अधिकारी, इंजीनियर,वर्कर सेक्योर्टिगार्ड आदि शामिल हुए।
मेडिकल टीम में डॉ राजीत राम यादव ,डॉ दिलीप ,फार्मासिस्ट कृष्णमुरारी ,सुपरवाइजर सतेंद्र शर्मा, स्टाप नर्स शशिकला, शामिल रहे।इस दौरान डॉ गौरव ने कनहर सिचाई परियोजना के स्पिलवे पर थर्मोस्कैनिग के दौरान कोरोना के बारे में जानकारी दी और मजदूरों को जागरूक किया साथ ही सोशल डिस्टेंस मास्क लगाकर व हाथों को धुलकर कार्य करने को कहा।इस दौरान कार्यदाई संस्था के द्वारा मजदूरों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित किया गया। थर्मोस्कैनिग के दौरान कार्यदाई संस्था के एवीबीपी ए राजन , पीवीएसएस आरके वर्मा, व अकाउंटेंट सत्यनारायण राजू मौजूद रहें।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages