कानपुर में अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/04/2020

कानपुर में अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 



कानपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। बिधनू थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब तस्करों को पकड़ा है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से कच्ची शराब बरामद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष बिधनू पुष्पराज ने मंगलवार को बताया कि कुरिया व मझावन चौकी इंचार्ज संयुक्त रुप से लॉक डाउन का पालन कराने को इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पांडु नदी पुल के पास दो लोगों हाथ में झोला लेकर जाते दिखाई दिए। शक होने पर उन्हें आवाज देकर रोका गया तो दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ते हुए तलाशी ली तो उनके झोले में अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए युवक शराब तस्कर निकले और लॉक डाउन के दौरान कच्ची शराब तैयार कर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई में लिप्त है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में विश्रामपुर नगंवा निवासी कालीचरन व राजू हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी निरीक्षक दीपा केसरी की तहरीर पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages