कोविड मरीजों को रणनीति बना के पूरी योजना बद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है- जिलाधिकारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

29/04/2020

 कोविड मरीजों को रणनीति बना के पूरी योजना बद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है- जिलाधिकारी


 

 

कानपुर। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी  ने बताया कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से प्रभावी कार्यवाही कर रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जितने भी सस्पेक्ट केस है उनकी इंटेसिव ट्रेसिंग करते हुए एक्टिव लैब में उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है और कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर पूरी रणनीति बनाकर जिला प्रशासन प्रभावी कार्यवाही कर रहा है। साथ ही अलग-अलग श्रेणींं के मरीजों को कोई असुविधा न हो इसके लिए  भी उचित  व्यवस्था की गई है ।

कोविड पेशेंट और दूसरे मरीजों को इलाज मिलता रहे इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आने वालों की सम्पूर्ण सूची बनाते हुए कांटेक्ट के आधार पर रणनीति बना के पूरी योजना बद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। करोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले लोगों को  कोरोंटाइन फैसिलिटी देने के लिए विभिन्न स्थानों का चिन्हाकन  करते हुए इन लोगो को उनमे रुकवा कर उनकी टेस्टिंग  करायी जा रही है जिसके लिए जिला प्रशासन ने बहुत सारे स्कूलों, स्थानीय गेस्टहाउस में व्यवस्थाएं  कर उनको रोका जा रहा है। साथ ही जनपद के हॉट स्पॉट व लॉक डाउन क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति कराई जा रही है लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए समस्त संबंधित थाना क्षेत्रों में सुबह से ही सड़क पर निकलने वाले लोगों पर लगातार कड़ी  कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही समस्त क्षेत्रों में 12 ड्रोन कैमरो से लगातार निगरानी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages