खीरा निकालने के लिए नदी में कूदा आठ वर्षीय बच्चा डूबा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/04/2020

खीरा निकालने के लिए नदी में कूदा आठ वर्षीय बच्चा डूबा


गोताखोरों की काफी प्रयासों के बाद भी नहीं मिल सका शव, तलाश जारी
कानपुर। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्चे नदी में गिरे खीरे को निकालने के लिए कूद गया। गंगा में खीरे की खोज करते हुए बच्चा डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मद्द से काफी तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला सका हैं। कोशिश जारी है। नदी में डूब बच्चे के परिजनों का रो—रोकर बेहाल है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर चौकी के अंतर्गत किशनपुर गांव में आठ वर्षीय साहिल मंगलवार को गंगा किनारे खीरा—ककड़ी के खेत गया था। यहां पर खीरा तोड़कर वह वापस लौट रहा था, तभी अचानक एक खीरा गंगा नदी में गिर गया। जिसे निकालने के लिए वह खेल—खेल में गंगा नदी कूद पड़ा और गहराई में जाने से डूब गया। यह देख किनारे बैठे लोगों ने जानकारी किशोर के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए नदी में नाविकों के साथ तलाश शुरु की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

इस बीच पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में डूबे बच्चे की तलाश शुरु कराई। दो घंटे तक तलाश के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चला सका। महाराजपुर पुलिस ने बताया कि नदी में डूबे बच्चे की खोजबीन जारी है। गोताखोर रेस्क्यू कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय


No comments:

Post a Comment

Featured Post

मैदान पर गदर: भारत-ए की हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को मारा धक्का; अंपायरों से भिड़े कप्तान तिलक वर्मा

NINE ONE TIMES दांबुला में सुपर ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा: नो-बॉल पर हुआ बवाल; सूर्यांश शेडगे (72) और विप्रज निगम (51) की मेहनत पर फिरा पानी...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages