अन्न सामग्री पाकर गरीब, असहायों के खिले चेहरे (दुद्धी)सोनभद्र) - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/04/2020

अन्न सामग्री पाकर गरीब, असहायों के खिले चेहरे (दुद्धी)सोनभद्र)

 


डीसीएफ चेयरमैन व डायरेक्टर ने असहायों में वितरित किया अन्न सामग्री



◆सामाजिक दूरी का रखा गया ध्यान


(दुद्धी)सोनभद्र- दुनिया के लगभग सभी देशों में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, इटली,स्पेन ,फ्रान्स जैसे देश तबाही के कगार पर है वही हमारा भारत जैसा देश लॉक डाउन करके अपने लोगो के जीवन को बचाने का कार्य कर रही हैं और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने देश व प्रदेश को एकता के सूत्र में बांधकर लोगो को घरो में रहने के लिए संकल्पित करा लिया कि आप अपने घर में रहकर कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण से बच सकते हैं ,उसी का पालन करने में देश का नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए घरो में ही रह रहे है लेकिन इन सबके बीच गरीब परिवार फोन के माध्यम से अन्न सामग्री समाप्त होने की जानकारी दिए, इस बीच डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने डायरेक्टर संजू तिवारी व भाजपा सभासद धनंजय रावत के साथ लगभग 30 लोगो को  चावल,आटा, तेल,नामक, मसाला, साबुन,आलू, लौकी ,दाल का वितरण गरीब व असहायों में किया जिससे उनके चेहरे खिल उठे ।डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि आज अक्षय तृतीया का भी अवसर है ।आज पूरा विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है , आप लोग अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करिये,लोगो से सामाजिक दूरी बनाकर रहिए ।अपने हाथों को साबुन से अवश्य धोइए जिससे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का पालन करिये । आप के संकल्प से भारत तो जीतेगा ही,कोरोना जड़ से भागेगा ।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages