प्रगतिशील समाजवादी मनाया अम्बेडकर जयंती - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/04/2020

प्रगतिशील समाजवादी मनाया अम्बेडकर जयंती


आज दि.14अपैल 2020 को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डेन बर्राबाईपास चौराहा कानपुर नगर पर 129वी जन्‍मदिन पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति बताया कि भारत के संबिधान देने वाले महान नेता डा.भीमराव अंबेदकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। डॉ अमबेडकर के पिता का नाम राम जी मौला सतपाल और माता का नाम भीमाबाई था अपनी माता पिता के चउदहवी संतान के रूप में जन्म वे जन्म जात प्रतिभा सम्पन्न थे। उनका जन्म महार जात मे हुआ था। उन्हे लोग अछूता और बेहद निचला वर्ग मानते थे। 8 अगस्त को एक शोषित वर्ग के सम्मेलन के दौरान अपनी राजनीतिक दृष्टि को दुनिया के सामने पेश किया उनके अनुसार शोषित वर्ग की सुरक्षा उसकी सरकार और कांग्रेस दोनों से स्वतंत्र होने में है।
15 अगस्त 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, कांग्रेस नेत्रत्‍व वाली नयी सरकार अस्तित्व में आई उसमे अमबेडकर जी को देश का पहले कानून मंत्री के रूप में सेवा करने के लिए अमंत्रित किया गया उसे उन्होने स्वीकार किया। 29 अगस्त 1947 को अमबेडकर को स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान मसौदा समित के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपना लिया। 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में उनने खुद और उनके समर्थकों के लिए एक औपचारिक सार्वजानिक समारोह का आयोजन किया गया। उन्होने एक बौद्ध  भिक्षु पारंपरिक तरीके से तीन रतन ग्रहण और पंचशील को अपनाते हुए बौद्ध धरम ग्रहण किया।
1948 से वे मधुमेह से पीडि़त थे। जून से अक्टूबर 1954 तक वो बहुत बीमार रहे। इस दौरान वो नएदानिक अवसाद और कमजोर होती दृष्टि से ग्रस्त थे। 6 दिसम्बर 1956 को उनकी म्रत्यु हो गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव गोबिंद त्रिपाठी स्वामी, प्रदेश महासचिव अशोक यादव, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह यादव, प्रमुख महासचिव राजपाल यादव, रजनीत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सालीम अहमद् , दुर्गाशंकर मिश्रा, कोषा अध्यक्ष जमील अहमद, आकाश प्रजापति, राम बहादुर पासवान, कमलेश सैनी, राम सजीवन यादव, रामनरेश यादव, शिवकुमार प्रजापति, शोभित प्रजापति, प्रमोद यादव, कृष्ण कुमार अमबेडकार , मोना गौतम, अरुण यादव, आनंद शुक्ला, विष्णु सविता, अतर सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, सौरभ पांडेय, योगेंद्र सिंह, दिलीप प्रजापति, विवेक कुमार सविता, राकेश प्रजापति, संतोष यादव, राजकुमार प्रजापति, अरविंद सैनी, रोहित त्रिवेदी, दीपक यादव, रामरसा यादव, जारूप सिंह, विनोद यादव आदि लोग ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages