लॉक डाउन  अवधि में  स्कूल प्रबंधन फीस न ले जिलाधिकारी  फीस बढ़ाने वाले विद्यालयों पर की जाएगी दंडात्मक कार्यवाही कार्यवाही - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/04/2020

लॉक डाउन  अवधि में  स्कूल प्रबंधन फीस न ले जिलाधिकारी  फीस बढ़ाने वाले विद्यालयों पर की जाएगी दंडात्मक कार्यवाही कार्यवाही


 

कानपुर। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि समस्त प्राइवेट स्कूलों को पहले भी शासन के निर्देशों के क्रम में आदेशित किया गया था कि वह इस लॉक डाउन  अवधि में फीस न  लें । इसके लिए उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा था कि लॉक डाउन  अवधि में  स्कूल प्रबंधन फीस न ले यह फीस लॉक डाउन  अवधि के बाद ली जाए इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए । उन्होंने पुन: निर्देशित करते हुए कहा कि इस लॉक डाउन अवधि में जो अभिभावक फीस देने में सक्षम है वह फीस अवश्य दे  ताकि विद्यालयों को अपने टीचर स्टाफ को सैलरी देनी  है वह दे सके। उन्होंने बताया कि फीस माफ नहीं की गई है  फीस  अवधि को बढ़ाया गया है। जो  अभिभावक सक्षम है वह फीस जरूर दें। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित करते हुए कहा कि फीस लेने के संबंध में कोई भी विद्यालय नोटिस नहीं  दे यदि नोटिस देता है तो संज्ञान में लेते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी साथ ही किसी भी स्कूल द्वारा इस लॉक डाउन अवधि में फीस बढ़ोतरी  भी न कि जाए  यदि फीस बढ़ोतरी की  जाती है  तो  उसको भी  संज्ञान में लेते हुए उसके भी खिलाफ  कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages