छात्र ने फांसी लगाकर दी जान। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

24/04/2020

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान।

घर के बाहर छज्जे में लगी रेलिंग में लगाया फंदा।


कानपुर।गोविंद नगर थाना अंतर्गत रतनलाल नगर चौकी क्षेत्र के दबौली इलाके में एक छात्र ने घर के बाहर छज्जे में लगी रेलिंग से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली जिसे देख इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसकी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के मुताबिक..मनोज भटनागर का बड़ा बेटा आयुष जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है जिसने आज सुबह जब घर में सब सो रहे थे उस वक्त उठकर कमरे से निकल कर घर कि पहली मन्जिल के छज्जे में लगी रेलिंग से चादर का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली_सुबह जब इलाकाई लोग अपने अपने घर से बाहर निकले तो आयुष को घर के बाहर छज्जे में लटका देखकर लोगों के होश उड़ गए और देखते ही देखते वहा पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ समय बाद सुबह तकरीबन 5:30 बजे जब आयुष की मां उठी तो उन्हें घर के बाहर शोर-शराबा सुनाई दिया जिसे सुनकर वह कमरे से निकल कर बाहर छज्जे में आई जहाँ मां के बाहर आते ही आयुष को लटका देख मां के भी होश उड़ गए और वह जोर जोर से चिल्लाने रोने लगी जिनकी आवाज सुनकर पूरा परिवार उठ गया और आयुष को फंदे से लटकता देख उसे नीचे उतारा और उतार कर पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक -आयुष लॉक डाउन के बाद घर से बाहर न निकल पाने के कारण से काफी परेशान सा रहने लगा था जोकि कई दिनो से दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से बाहर जाने को कहता रहता था जिसके लिए उसे मना किया जाता था और वह घरवालों की बात मान कर शांत भी हो जाता था। इसके अलावा उसने कभी और कोई बात नहीं कही आराम से घर में रहता था सब कुछ ठीक था पर आज अचानक उसने फांसी लगा ली और किसी को कुछ पता भी नहीं चला कि आखिर आयुष ने खुदकुशी क्यों कर ली।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages