महानगर कांग्रेस कमेटी ने वितरित किया भोजन। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/04/2020

महानगर कांग्रेस कमेटी ने वितरित किया भोजन।

 


कानपुर। महानगर काँग्रेस कमेटी के द्वारा तिलक हाल में संचालित नेहरू रसोई में आज दूसरे दिन जरुरतमंदों के लिये छोला चावल बनवा कर कॉंग्रेस जनो ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किया।अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में संचालित नेहरू रसोई में आज सबसे पहले भोजन के 575 पैकेट अफीम कोठी और राखी मंडी भेजे गए। अध्यक्ष अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में जरुरतमंदों को भोजन की विशेष आवश्यकता है. इस पर तिलक हाल में तत्काल भोजन तैयार करा 575 पैकेट वहां भेजे गये। इसके अलावा घंटाघर, धनकुट्टी, मरे कम्पनी क्रासिंग, परमट मंदिर और कचहरी आदि क्षेत्रों में जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरित कराया गया। इस मौके पर शंकर दत्त मिश्र, कनिष्क पांडे, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, अभिनव तिवारी, विमल तिवारी, के के तिवारी, रविन्द्र शुक्ला मुन्ना, राजेश द्विवेदी, निजामुद्दीन खा, आयुष अग्रवाल, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages