जिलाधिकारी ने राशन वितरण वाहन को हरी झण्डी दिखा किया रवाना - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/04/2020

जिलाधिकारी ने राशन वितरण वाहन को हरी झण्डी दिखा किया रवाना



 

कानपुर। फीडिंग इंडिया कानपुर, कानपुर परिवर्तन फोग्रम तथा फिक्की फ्लो द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय बनाते हुए 1000 राशन के पैकेट जिसमें 5 किलो आटा ,3 किलो चावल, 2अरहर दाल, 2 किलो आलू दो पैकेट सैनिटरी नैपकिन दो पैकेट बिस्कुट 1 किलो नमक तथा अचार के पैकेट बनाकर जरूरतमंद लोगों को जिला प्रशासन के सहयोग से वितरित किया गया। जिसे जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर अपने आवास से इस वाहन को रवाना किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी वितरण किया जाए वह सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए लोगों को वितरण किया जाएं साथ ही सभी लोगों को जागरूक भी किया जाए कि वह घरों पर रहें अनावश्यक बाहर ना निकले सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग ही सोशल वैक्सीन है, इसका पालन  अवश्य करें। लोग अपने घरों के आसपास सफाई रखें तथा अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोएं, जिलाधिकारी ने बताया कि सभी लॉक डाउन क्षेत्रों में  आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई होम डिलीवरी के माध्यम से कराई जा रही है जिसमें फल, सब्जी, दूध, राशन इत्यादि होम डिलेवरी के माध्यम से पहुचाई जा रही है साथ ही सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भी फल सब्जी, दूध ब्रेड राशन, दवा इत्यादि आवश्यक वस्तुएं भी होम डिलेवरी के माध्यम से पुलिस प्रशासन की निगरानी में इन क्षेत्रों में आसानी से पहुचाया जा रहा है। साथ ही सभी हाट स्पॉट क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर के नम्बर भी जारी किये गए है ताकि वाट्सप के जरिए अपना पर्चा भेज कर लोग दवा भी मंगवा सकें।  इस अवसर पर सीडी मीडिया के संरक्षक  अशोक चंद शुक्ला फाउंडर फीडिंग इंडिया कानपुर साहिब सेठी आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages