आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति चैन टूटने ना पाए-  जिलाधिकारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/04/2020

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति चैन टूटने ना पाए-  जिलाधिकारी

 


कानपुर। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने शासन के निर्देशों के क्रम मे अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति  चैन पूरी तरह चालू रहे ताकि वस्तुओं के स्टोर पर उपलब्धता की कोई कमी ना हो l उन्होंने निर्देश दिए कि आटा एवं दाल मिलों पर गेहूं दलहन की पर्याप्त व्यवस्था हो l तथा भोजन वितरण में स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए l उन्होंने यह भी निर्देशित किया  कि किसानों को उनके उत्पाद नियंत्रण समर्थन मूल्य से कम पर ना बेचने  पड़े तथा कोई भी व्यापारी अथवा कंपनी निर्धारित गुणवत्ता का उत्पाद न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर   क्रय ना करें , इस पर विशेष ध्यान रखा जाए l उन्होंने निशुल्क राशन वितरण की दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग को पूरी तरह से निश्चित किए जाने तथा सैनिटाइजर तथा साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था किए जाने के साथ इन स्थानों में भीड़ से बचने हेतु टोकन व्यवस्था भी लागू किए जाने के निर्देश दिए l उन्होंने शेल्टर होम में भोजन एवं सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं अधिकारियों को सर्वेक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया है l इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए आरोग्य सेतु एप को सभी सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनसामान्य को डाउनलोड कराए जाने हेतु हेतु जागरूकता कर अपलोड कराए जाने का निर्देश दिया l

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages