- एक ही परिवार के दस सदस्य कोरोना पोज़िटिव शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 185। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/04/2020

- एक ही परिवार के दस सदस्य कोरोना पोज़िटिव शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 185।


कानपुर। शहर में दोपहर में आई जांच रिपोर्ट में 20 और कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ कुल आंकड़ा 185 हो गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की शनिवार दोपहर आई जांच रिपोर्ट में मिले 20 पॉजिटिव केस में मन्नापुरवा के एक परिवार के दस सदस्य और दस मामले कर्नलगंज क्षेत्र के हैं। शहर में कुल मामलों में तीन की मौत हो चुकी है और एक बुजुर्ग व छह जमाती ठीक हो चुके हैं दो और मरीजो की रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आयी थी इस तरह मौजूदा समय में 173 एक्टिव केस हैं। 

सीएमओ डॉ अशोक शुक्ला ने रविवार सुबह बीस नए कोरोना पॉजिटव केस की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभी तक पुरुष ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं। लेकिन, रविवार को आई रिपोर्ट पहली बार महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बीस पॉजिटिव केस में 13 महिलाएं और सात पुरुष हैं। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुरुष बाहर से घूमने के बाद घर के अंदर जाकर परिवार वालों को संक्रमण दे रहे हैं। इससे सभी से निवेदन है कि लोग घरों के अंदर रहे और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सफाई का ध्यान रखें और हाथों को निरंतर धाेते रहें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages