थाने के पास ही धडल्ले से बिक रहे तम्बाकू उत्पाद - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/04/2020

थाने के पास ही धडल्ले से बिक रहे तम्बाकू उत्पाद


Û पान, सिगरेट, गुटखा, चूने वाली तम्बाकू सब तिगुने दामों पर
Û देर रात तक टट्टर की दुकान के अंदर लगी रहती है भीड
Û थाने के सौ कदम दूरी पर दुकान, पुलिसकर्मी भी आकर लेते है सामग्री
Û दुकान के बाहर पडी कुर्सी में बैठते है पुलिसकर्मी, तिरपाल से ठकी दुकान के अंदर होती रहती है बिक्री
कानपुर नगर, लाॅकडाउन के दिन गुजने के साथ साथ शहर में तम्बाकू के उत्पादों की किल्लत होने लगी है, जिसका फायदा
पूरी तरह शहर के दुकानदार उठा रहे है। तंबाकू उत्पादो की लत ने लोगों को किसी भी कीमत पर पान, गुटखा, सिगरट आदि
खरीदाने पर मजबूर कर रखा है, लेकिन बडी बात यह कि यह सब उन्हे आसारी से कैसे मिल रहा है। जी हां शहर के सभी क्षेत्रों
मंे चोरी-छिपे या पुलिस की जानकारी में ही दुकानो पर तंबाकू उत्पाद बिक रहे है। थानो के आसपास पुलिस के संरक्षण में ही एक
दुकान खुली रहती है जिसमें हर समय तंबाकू उत्पाद बिकते रहते है।
                   रामादेवी चैराहा स्थित चकेरी थाना के महज 100 मीटर की दूर पर सडक के किनारे टट्टर की दुकान रामराज पान
शाॅप के नाम से है। यह दुकान 24 घण्टे खुली रहती है। लाॅकडाउन के दौरान यहां हर समय तंबाकू उत्पाद मिलते है और क्षेत्र के ही नही दूसरे
मोहल्लो से भी लोग यहां पान, सिगरेट, बीडी, गुटख, चैनी लेने आते है। इतना ही नही यह मुंह मांगे दामों में उत्पादों को बंेच रहा है और दूनी, तिगुनी
कीमत वसूल कर रहा है। रात में दुकान के बाहर कुर्सी में पुलिस कर्मी भी आकर बैठ जाते है और दुकान के अंदर भीड लगी रहती है। चैनी तम्बाकू के पैकेट
को फाड उसके छोटे पैकेट बनाकर उसे दस रूपये में तो पान 15रूपये में, गुटखा वो भी कानपुर में कभी न दिखने वाले 10रू0 तक तो बीडी का बंडल के भी अधिक
रेट लिये जाते है, वहीं बाहर बैठे पुलिसकर्मी को सब फ्री में मुहैया होता है। इसके साथ ही ठण्डा पानी, बिस्किट तथा अन्य सामान भी बेंचे जाते है। रात में बाइक व कारो
से युवक आते है और तंबाकू उत्पाद खरीदते है। यह सब कुछ थाने के पास पुलिस के संरक्षण में हो रहा है ऐसे में लाॅकडाउन के नियम मात्र धता ही साबित होते दिखायी
देते है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages