युवक की गोली मारकर हत्या के बाद शव नाले में फेंका, प्रेम प्रसंग पर संदेह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

21/04/2020

युवक की गोली मारकर हत्या के बाद शव नाले में फेंका, प्रेम प्रसंग पर संदेह

 


कानपुर। जनपद के शिवली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार शाम खेत देखने जाने की बात कहकर घर से निकले युवक की गोली मारकर हत्या के बाद शव नाले में फेंक दिया गया था। परिजनों द्वारा रंजिश से इंकार किए जाने पर पुलिस ने घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी पड़ताल कर रही है।


खेत जाने की बात कहकर निकला था युवक


बड़ा गांव औनहां निवासी प्राइवेट कर्मी सुरेंद्र कुमार अवस्थी का 24 वर्षीय बेटा सचिन अवस्थी रविवार शाम करीब छह बजे गेहूं के खेत जाने की बात कह घर से निकला था। खेत में बटाईदार निजामुद्दीन अपने स्वजनों के साथ गेहूं काट रहा था। रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की तो मोबाइल घर पर ही रखा मिला। बटाईदार ने सचिन के खेत न आने की बात कही।


खेत के पास नाले में पड़ा था शव


सोमवार सुबह पिता सुरेंद्र व चाचा सुबोध ने खोजबीन शुरू की तो खेत के पास नाले में सचिन का शव पड़ा मिला। इस पर दोनों सन्न रह गए और घर वालों में कोहराम मच गया। सचिन के सीने में तमंचा सटाकर बाईं तरफ गोली मारी गई थी। सूचना पर एसपी अनुराग वत्स, एएसपी अनूप कुमार, सीओ रामशरण सिंह शिवली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने स्वजनों से बात की तो दुश्मनी होने और किसी पर शक होने से इंकार किया। फोरेंसिक टीम को सचिन के हाथ व गले पर खरोंच के निशान मिले और एक कारतूस बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए है।


प्रेम प्रसंग में हत्या का शक


सचिन की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस भी इसी बिंदु पर जांच को आगे बढ़ा रही है। सचिन व उसके स्वजनों का पूरे गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है और सचिन भी खेतों की देखभाल करता था। दबी जुबान में कुछ लोगों ने प्रेम प्रसंग में हत्या होने की शंका जताई है।


इकलौते बेटे की हत्या से परिवार पर टूटा कहर


इकलौते बेटे की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया, मां साधना का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे का शव देखते ही वह गश खाकर गिर पड़ी। पिता सुरेंद्र व चाचा सुबोध को विश्वास नहीं हो रहा था कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। इकलौते बेटे के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages