सांसद तथा उपनेता सदन ने गरीबों को वितरित किया भोजन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/04/2020

सांसद तथा उपनेता सदन ने गरीबों को वितरित किया भोजन

 



 

कानपुर। पूरे विश्व में इस समय कोरोना महामारी से सारी आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई हैं भारत भी इससे अछूता नहीं है केंद्र सरकार के आदेश से पूरा देश दो मई तक लॉक डाउन किया गया है जिसके कारण भारत की भी आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप हैं इसका सबसे बड़ा असर छोटे कर्मचारियों और मजदूर वर्ग पर पड़ा है आज बेरोजगार हो चुके  छोटे तबके के लोगों के सामने  पेट भरने की  समस्या उत्पन्न हो गई है  इसको दृष्टिगत रखते हुए  शहर के सांसद सत्य देव पचौरी व पार्षद नवीन पंडित ने शनिवार को गोबिन्द नगर स्थित श्रीमुनी हिन्दू इण्टर कालेज के गेट के सामने लगभग दो हजार लोगों को पूडी सब्जी व भोजन के पैकेट बांटे।इस अवसर पर उन्होंने लगभग एक दर्जन सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तो लोगों ने तालियां बजाकर उन कोरोना योद्धाओं की हौसला अफजाई की। इस मौके पर प्रकाश वीर आर्य., अनीता दीक्षित, हरी सिंह, जसपाल भगत, सुजीत बाजपेई, अंकित दुबे,  गुड्डन दुबे आदि मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages