मंत्री ने दी सरकारी मदद अग्निकंड में मृत बच्चों के परिवार को - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/04/2020

मंत्री ने दी सरकारी मदद अग्निकंड में मृत बच्चों के परिवार को


 

कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र के गांव गोपालपुर में रविवार घर में आग लगने से मासूम भाई बहन की झुलस कर मौत की सूचना पाकर मंगलवार दोपहर प्रावधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण उनके आवास पहुंची। झुलसी जुड़वां बेटियों को सरकारी खर्च पर इलाज के साथ स्वजनों के आंसू पोंछ मंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने मृतकों के पिता को देवीय आपदा के तहत आठ लाख रुपये एवं पड़ोसी को मदद का आरटीजीएस प्रमाण पत्र सौंपा।संतराम संखवार पत्नी राधा के साथ रविवार सुबह फसल की कटाई करने गया था और उसके चार मासूम बच्चे घर में मौजूद थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चार वर्षीय बड़े पुत्र गोपाल की मौके पर एवं सबसे छोटी डेढ़ वर्षीय अनीता उर्फ रीता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। बुरी तरह झुलसी तीन वर्षीय जुड़वा बहनें गीता व सीता हैलट में जिंदगी मौत से संघर्ष कर रही हैं। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक एवं प्रावधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी ने संतराम को आठ लाख रुपये एवं छप्पर जल जाने के चलते पड़ोसी राम भरोसे को भी दैवीय आपदा के तहत आरटीजीएस प्रमाण पत्र सौंपा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages