अस्पताल के बाहर तैनात हुई फोर्स कई लोगों के लिए सैंपल। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/04/2020

अस्पताल के बाहर तैनात हुई फोर्स कई लोगों के लिए सैंपल।


U- अस्पताल में कार्यरत लोग होंगे क्वारंटाइन।
कानपुर। शहर में कोरोना वायरस से पहली मौत के बाद हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है. खासतौर पर उस निजी अस्पताल में, जहां पहले युवक भर्ती हुआ था. इसके अलावा तिकुनिया पार्क स्थित मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में सतर्कता और बढ़ा दी गई. मृतक से संपर्क में जो भी आया है, अब उसे क्वारंटाइन कराया जाएगा. वहीं, दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर यहां पर कई लोगों के लिए सैंपल लिए. सीएमओ का कहना है कि कोरोना पॉजीटिव युवक के संपर्क में जो भी आया है, उसकी तलाश कर उसे क्वारंटाइन कराया जाएगा.मंगलवार को जैसे ही यह खबर आयी कि कोरोना संदिग्ध जिस युवक की मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है, उसके बाद से चुन्नीगंज स्थित निजी अस्पताल और कर्नलगंज के तिकुनिया पार्क के आसपास लोगों में हलचल तेज हो गई।



अस्पताल के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और यहां पर बाहर फोर्स तैनात हो गई. यहां कुछ लोग इलाज कराने पहुंचे, तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. ऐसे ही मरीजों में बाबूपुरवा के मोहम्मद वसीक भी दोपहर में यहां पर अपनी डायलिसिस कराने पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया. जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि जिस कोरोना पॉजीटिव युवक की मौत हुई थी, वह पहले इसी अस्पताल में भर्ती था, तो उनके चेहरे पर दहशत साफतौर पर देखी जा सकती थी. इसके बाद वह वापस लौट गए.
-अस्पताल के संपर्क में आए सभी लोग होंगे क्वारंटाइन
सीएमओ डॉ. एके शुक्ल ने कानपुर में कुल 12 केस होने की जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर में कोरोना पॉजीटिव होने पर पहली मौत हुई है. उन्होंने कहा कि चुन्नीगंज स्थित अपोलो अस्पताल में काम बंद करा दिया गया है. अस्पताल के सभी लोगों को क्वारंटाइन कराया जाएगा. सभी का पता लगाया जा रहा है. इसके अलावा ��


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages