-वार्ड बॉय के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप, कुल संक्रमित की संख्या हुई 201। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

28/04/2020

-वार्ड बॉय के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप, कुल संक्रमित की संख्या हुई 201।


कानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण ने आज शहर में 200 का आंकड़ा पार कर लिया। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ कानपुर में हॉटस्पॉट इलाके भी बढ़ाए जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 201 हो गई है।जिसमें मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल का एक वार्ड बॉय भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। वार्ड बॉय पिछले कई दिनों से लगातार मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल के मरीजों की देख भाल कर रहा था। लगभग 26 लोग इस वार्ड बॉय के संपर्क में आए थे और सभी को क्वारन्टीन किया गया है।इसी के साथ कानपुर में अब मौत का आंकड़ा बढ़ कर 4 पर पहुँच गया है। एक और कोरोना पीजिटिव महिला की मौत हो गई। मृतक महिला क्लेक्टरगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इलाके को सील कर दिया गया है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages