लॉक डाउन में लोग पहले अपने आसपास वालों की करें मदद (शहर क़ाजी मौलाना रियाज़) - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

01/04/2020

लॉक डाउन में लोग पहले अपने आसपास वालों की करें मदद (शहर क़ाजी मौलाना रियाज़)


सभी लोग पहले अपने आसपास वालों की मदद करें, लॉक डाउन का पूर्ण पालन करें। शहर क़ाजी मौलाना रियाज़। 


ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर
आज पूरी दुनिया को कोरोना वायरस का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमारे मुल्क की हिफाजत के लिए मुल्क पूर्ण रूप से लॉक डाउन कर दिया गया। जिसका हम सभी देशवासियों को पूर्ण पालन करना चाहिए। और ऐसे समय में रोज कमा कर अपना पेट पालने वाले गरीब, मजदूर वर्ग के लोगों को काज़ी ए शहर कानपुर नगर मौलाना रियाज़ अहमद हशमती साहब की अपील पर अवाम की खिदमत से 1133 परिवार को नई जामा मस्जिद, बाबु पुरवा, कानपुर नगर से राशन बांटा गया जिसमें आटा, दाल, चावल, तेल तकसीम किया गया। काज़ी शहर मौलाना रियाज़ साहब ने दूसरे लोगो को गरीबों की मदद करने के लिए आगे आने को कहा और कहा कि मिस्कीनो की मदद करना हमें हमारा इस्लाम सिखाता है। इसलिए अपने गरीब रिस्तेदारो, अपने पड़ोसियों की सबसे पहले मदद करे। जो तन्जीमें, लोगो को खाना खिलाने का काम कर रही हैं वो बहुत काबिले तारीफ है, साथ ही साथ घरों में नमाज़ कायम करे, कुरान की तिलावत करे, आका पर दुरूद ओ सलाम पेश करें और अल्लाह से दुआ करे और अपने गुनाहों से तौबा करे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages