गरीब की आस,,, संस्था है साथ जरूरी है
कानपुर।मानव मंगल संस्थान शाखा कानपुर में सचिव सुबोध शुक्ला के नेतृत्व मे अन्नपूर्णा रसोई का कार्य संस्था के कर्मठ सदस्यों के सहयोग से निरंतर जारी कानपुर वैश्विक महामारी के चलते जहां पूरा देश संकटों से जूझ रहा है मजदूर बाहर से लौट कर आ रहे हैं उनको खाने पीने की बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में हमारी संस्था के सचिव सुबोध शुक्ला के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ अन्नपूर्णा किचन के द्वारा निरंतर लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है जैसे दिहाड़ी मजदूर कामगारों नरेगा मजदूर रिक्शा चालक झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीबों जरूरतमंदों के पास पहुंचकर खाना लंच पैकेट पानी बिस्कुट आदि पहुंचा रहे हैं
संस्था के सिपाही अपनी जान की परवाह न करके लोगों के बीच पहुंचकर उनके जरूरत का सामान भी मुहैया करा रहे हैं
अभियान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सत्यम तिवारी अरविंद शर्मा निलेश गुप्ता ब्रजराज सिंह गोलू दिवाकर गोलू गौरव बाजपेई संजय वर्मा अजीत अहमद दीपक साहू और मजबूत राही जयप्रकाश तिवारी आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment