पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गोली से घायल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/04/2020

पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गोली से घायल


अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी


प्रयागराज। करेली में बीते दिनों किराना की दुकान में हुई लूटपाट के बाद अपराधियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस टीम से बुधवार को एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अपराधी बक्शी मोढ़ा पुल के पास गिर गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
 पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अपराधी शाहगंज थाना क्षेत्र के दायराशाह अजमल निवासी शेरा है। उसे उपचार के लिए स्वरुपरानी नेहरु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
 उन्होंने बताया कि करेली के मनोहर दास की बगिया मोहल्ले में स्थित किराना की दुकान में बीते मंगलवार को शेरा और उसके भाई समेत तीन लोगों ने लूटपाट कर फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने क्राइमब्रांच एवं करेली की संयुक्त पुलिस टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया। दबिश के दौरान बक्शी मोढ़ा पुल के पास बुधवार को बदमाश की मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से तमंचा एवं एक मोटर साइकिल बरामद किया है। 
 पकड़े गए युवक ने अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। अपराधी के खिलाफ शहर में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages