कोरोना के चलते रोकी रूस ने भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग!* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/04/2020

कोरोना के चलते रोकी रूस ने भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग!*

 



कोरोना वायरस का क़हर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है.


इसी बीच रूस से ख़बर है कि वहाँ कोरोना वायरस के चलते भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग को रोक दिया गया है.


ग़ौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के चार पायलट रूस में बतौर अंतरिक्ष यात्री ट्रेनिंग ले रहे हैं. इन चारों लोगों को इसरो के मिशन गगन यान के लिए यह विशेष ट्रेनिंग के लिए रूस भेजा गया था. 


आपको बता दें कि रूस की राजधानी मॉस्को में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. इसके कारण ही भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की इस ट्रेनिंग को रोक दिया गया है.


रूस में बीते दिन 954 नए मामले आने के बाद अब वहां संक्रमितों की कुल संख्या 6,343 हो गई है. वहीं अब तक रूस में 47 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस की वजह से हो गई है. 


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages