गंध और स्वाद महसूस न होना कोरोना  का लक्षण:-*_ - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/04/2020

गंध और स्वाद महसूस न होना कोरोना  का लक्षण:-*_

                                                                                     🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑


_कुछ खाने पर स्वाद महसूस न होना और किसी चीज़ की गंध का महसूस न होना भी कोरोना वायरस का लक्षण हो सकता है यह दावा ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने किया है_


_लंदन के किंग्स कॉलेज की एक टीम ने कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण एक ऐप में रिपोर्ट करने वाले करीब चार लाख लोगों के डेटा का अध्ययन किया है_


_आम सर्दी के साथ ही सांस लेने में तकलीफ़ जैसे कई लक्षणों के अलावा स्वाद और गंध का महसूस न होना भी कोरोना वायरस का लक्षण हो सकता है_


_*विशेषज्ञों का कहना है कि बुखार और खांसी अब भी वायरस के वो संभावित महत्वपूर्ण लक्षण हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए*_


_अगर आपके साथ या आसपास रहने वाले किसी भी शख़्स को तेज़ बुखार और खांसी की समस्या है तो उन्हें घर में ही रहना चाहिए ताकि दूसरों को वायरस का संक्रमण न हो_


_*स्टडी से क्या पता चला❓*_
_किंग्स कॉलेज के शोधकर्ता कोरोना वायरस के संभावित लक्षणों के बारे में जानकारी जुटाना चाहते थे ताकि वो विशेषज्ञों की इसे समझने और इससे लड़ने में मदद कर सकें_


_*कोविड सिम्पटम ट्रैकर ऐप पर इसके लक्षणों के बारे में रिपोर्ट करने वालों में से:*_


_*• 53% ने थकान की शिक़ायत की*_


_*• 29% ने लगातार खांसी आने की बात की*_


_*• 28% ने सांस लेने में तकलीफ़ बताई*_


_*• 18% ने कोई गंध सूंघने या किसी तरह का स्वाद चखने में असमर्थता जताई*_


_*• 10.5% ने बुखार की शिक़ायत की*_


_इन चार लाख लोगों में 1,702 का कोविड-19 का टेस्ट हुआ जिनमें से 579 लोग पॉज़िटिव पाए गए और 1,123 निगेटिव_


_जिनका कोरोना वायरस का टेस्ट रिज़ल्ट पॉज़िटिव आया था उनमें से 59% लोगों ने सूंघने और स्वाद चखने में असमर्थता की शिकायत की_


_*सूंघने और स्वाद चखने की क्षमता ख़त्म होने को कोरोना का प्रमुख लक्षण माना जा सकता है❓*_


_विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ये मानने के लिए पर्याप्त सुबूत नहीं हैं_


_विश्व स्वास्थ्य संगठन और पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने अभी इन्हें प्रमुख लक्षणों की सूची में शामिल नहीं किया है_


_ईएनटी यूके (ब्रिटेन में आंख नाक गला विशेषज्ञ डॉक्टरों का प्रतिनिध समूह) का मानना है कि अगर कोरोना वायरस से संक्रमति लोग गंध और स्वाद ख़त्म होने की शिक़ायत कर रहे हैं तो इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है लेकिन ऐसा सिर्फ़ कोरोना संक्रमण में ही हो, ये ज़रूरी नहीं_


_किंग्स कॉलेज के शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वाद और गंध ख़त्म होने को कोविड-19 के कुछ अतिरिक्त लक्षण माना जा सकता है. लेकिन कोविड-19 की पुष्टि होने के लिए अन्य प्रमुख लक्षणों का होना ज़रूरी है जैसे खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ़_


_*टीम के प्रमखु शोधकर्ता प्रोफ़ेसर टिम स्पेक्टर कहते हैं अगर कोविड-19 के बाकी लक्षणों के साथ-साथ स्वाद और गंध पहचानने की क्षमता ख़त्म हो जाए तो आपको ख़ुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके*_


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages